चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस विभाग में जांच संवर्ग में हेड कांस्टेबल के 787 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए:

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
  ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 अगस्त, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त, 2021 

पदों की कुल संख्या: 787

योग्यता :
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा:
 उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2021 तक 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।

 आवेदन कैसे करें:
1. पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। 
2. मुख्य पन्ने पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा।
4.   अब Head Constable vacancies लिंक पर कलि्क करें। 
5. या सीधे आवेदन करने के लिए यह लिंक  Police Head  constable recruitment 2021 Apply    पर कलि्क करें। 
6. अब मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
7. आवेदन पत्र भरें।
8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें। 
9.अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें (एक रिकॉर्ड के रूप में)