PPSC Recruitment 2021:  जो उमीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं उन लिए यह एक सुनहरा मौका है योग्य उमीदवार जलद से जलद आवेदन करें। 

PPSC Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब में 119 प्रिंसीपल (ग्रुप A) पदों पर भर्ती की जा रही है योग्य उमीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की अधिकारक वैबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आपको इन बातों के बारे अवश्य पता होना चाहिए - 

अंतिम तिथि - 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अकतूबर 2021 

आवेदन की फीस भरने की अंतिम तिथि 27 अकतूबर 2021


योग्यता मापदंड - 
1. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कला, विज्ञान, वाणिज्य या इंजीनियरिंग में किसी भी स्ट्रीम में मास्टर डिग्री होनी चाहिए (सामान्य श्रेणी के व्यक्तियों के मामले में)। एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक मानदंड 45 प्रतिशत है।

2. उम्मीदवारों के पास निदेशक (सार्वजनिक निर्देश निदेशक, (स्कूल पंजाब) के नियंत्रण में किसी भी सरकारी स्कूल में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
3. वोकेशनल मास्टर्स या वोकेशनल लेक्चरर या कंप्यूटर मास्टर्स या कंप्यूटर फैकल्टी/ टीचर्स और एग्रीकल्चर मास्टर्स के पदों को छोड़कर उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री पास करनी चाहिए।


आयु सीमा - 
उमीदवार की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क - 
पंजाब के एससी/एसटी और पिछड़े वर्ग के लोग - ₹750

भूतपूर्व सैनिक - ₹500

अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों यानी जनरल, स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ पंजाब और वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर्स, पंजाब के उम्मीदवार - ₹1500


 चयन प्रक्रिया - 
उमीदवारों का चयन "प्रतियोगी लिखित परीक्षा" के जरिए किया जाएगा।